October 19, 2026

अजीत जोगी को फिर आया कार्डियक अरेस्ट, हालत बेहद नाजुक

AJIT-JOGI

रायपु। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी को एक बार फिर कार्डियक अरेस्ट आया है।  देर रात कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी हार्ट रेट और पल्स रेट अनियमित हो गई है।  अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका, हार्ट सर्जन समेत तमाम डॉक्टर आईसीयू पहुंच ग।  डॉ खेमका ने बताया कि जोगी को देर रात कार्डियक अरेस्ट हुआ. उनकी हार्ट रेट और पल्स रेट में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी।  फिलहाल अजीत जोगी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।   


बता दें कि अजीत जोगी को 9 मई को दिल का दौरा यानि की कार्डियक अरेस्ट पड़ा था।  इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं।  उनके शरीर में हलचल नहीं होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की जा रही थी।  इसी बीच उन्हें फिर से कार्डियक अरेस्ट आया है। 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!